नाम (Name) | Himalaya Lukol |
संरचना (Composition) | पुनर्नवा + शतावरी + धातकी |
निर्माता (Manufacturer) | Himalaya Drug Company |
दवा-प्रकार (Type of Drug) | आयुर्वेदिक दवा |
उपयोग (Uses) | ल्यूकोरिया, Pelvic Inflammatory Disease, पीठ दर्द, जननांग सूजन और दर्द आदि |
दुष्प्रभाव (Side Effects) | अज्ञात |
ख़ुराक (Dosage) | डॉक्टरी सलाह अनुसार |
किसी अवस्था पर प्रभाव | अतिसंवेदनशीलता, गर्भावस्था |
खाद्य पदार्थ से प्रतिक्रिया | अज्ञात |
अन्य दवाई से प्रतिक्रिया | अज्ञात |
कीमत (Price) | 150 रुपये (60 टैबलेट) |
हिमालया लुकोल क्या है? – What is Himalaya Lukol in Hindi
Himalaya Lukol के नाम से ही अनुमान लगाया जा सकता है, कि यह दवा विशेषकर Leucorrhea (ल्यूकोरिया) के इलाज हेतु बनी है।
ल्यूकोरिया में योनि से असामान्य सफेद पानी का स्राव होता रहता है, जिसकी प्रमुख वजह एस्ट्रोजन असंतुलन को माना जाता है। महिलाओं के शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ी ऐसी कई मुश्किलों को ठीक करने में इस दवा का चयन किया जा सकता है।
यह एक आयुर्वेदिक औषधि है, जिसमें दर्दनिवारक, रोगाणुरोधी और सुजनरोधी जैसे गुणों का संगठन होता है।
यह दवा बैक्टीरिया के खिलाफ लड़ाई कर Pelvic Inflammatory Disease (श्रोणि सूजन की बीमारी) के उपचार में भी सहायता कर सकती है।
Himalaya Lukol का उपयोग योनि की सूजन, दर्द, संक्रमण, पीरियड के दर्द, पीठ दर्द, प्रदर की समस्या, मानसिक थकावट, आलसपन आदि सभी समस्याओं के निवारण हेतु किया जा सकता है।
हिमालया लुकोल की संरचना – Himalaya Lukol Composition in Hindi
निम्न घटक Himalaya Lukol में होते है।
पुनर्नवा + शतावरी + धातकी
पढ़िये: पौरुष जीवन कैप्सूल | Kuberaksha Vati in Hindi
Himalaya Lukol कैसे काम करती है?
- पुनर्नवा में सूजन और दर्द को कम करने वाले गुण होते है। पुनर्नवा मासिक धर्म के दर्द और ऐंठन को दूर करने में ज्यादा फायदेमंद होता है। यह जननांग और गर्भाशय की मांसलता में सुधार कर उनके बेहतर रखरखाव का कार्य करता है।
- शतावरी जीवित कोशिकाओं में मुक्त कणों के ऑक्सीकरण के प्रभाव को रोकने में सहायक है। इसमें एंटीफंगल, एंटीऑक्सिडेंट, दर्द निवारक और सूजन रोधी गुण होते है। यह ल्यूकोरिया के लिए जिम्मेदार कारकों पर कार्य करता है और जननांग की सूजन को कम करता है।
- धातकी सूक्ष्म जीवों के विकास को अवरूद्ध कर रोगाणुरोधी होने का प्रमाण देता है। यह संक्रमणों से मुकाबला कर ल्यूकोरिया और Pelvic Inflammatory Disease (श्रोणि सूजन की बीमारी) का उपचार करता है।
हिमालया लुकोल के उपयोग व फायदे – Himalaya Lukol Uses & Benefits in Hindi
Himalaya Lukol को निम्न अवस्था व विकार में सलाह किया जाता है। Himalaya Lukol का उपयोग विशेषज्ञ से निजी सलाह लेकर करना उचित है।
- ल्यूकोरिया (सफेद पानी की समस्या)
- पीठ दर्द
- जननांग सूजन और दर्द
- मासिक धर्म के दर्द
- शारीरिक कमजोरी
- हार्मोन असंतुलन
- Pelvic Inflammatory Disease (श्रोणि सूजन की बीमारी)
- बैक्टीरियल संक्रमण
हिमालया लुकोल के दुष्प्रभाव – Himalaya Lukol Side Effects in Hindi
Himalaya Lukol से होने वाले दुष्प्रभावों के बारें में जानकारी का कोई वैज्ञानिक शोध नहीं है। यह एक आयुर्वेदिक दवा है, जो महिलाओं के स्वास्थ्य पर हमेशा अच्छा असर छोड़ती है। Himalaya Lukol सुरक्षित होने के साथ ही, इसका दुरुपयोग करने से बचना चाहिए। किसी भी दवा का गलत और ज्यादा इस्तेमाल अज्ञात बीमारियों को जन्म देने के लिए काफी है। बीमारी की गंभीरता और प्रकार हर किसी में अलग हो सकते है, इसलिए अपनी मुसीबतों में डॉक्टर की सलाह को शामिल करना ज्यादा उचित है।
पढ़िये: ब्राह्मी वटी | Lavangadi Vati in Hindi
हिमालया लुकोल की खुराक – Himalaya Lukol Dosage in Hindi
- Himalaya Lukol को डॉक्टर की सलाह के बिना इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन बीमारी का जड़ से इलाज करने हेतु इस दवा की खुराक के लिए डॉक्टर की सहारा लेना फायदेमंद साबित होता है।
- Himalaya Lukol की खुराक एक आम वयस्क के लिए, दिन में दो गोली लेना सुरक्षित माना जाता है। इस दवा का कोर्स 2 से 3 सप्ताहों तक निरंतर चालू रखें।
- कम उम्र की लड़कियों के लिए इस दवा की जरूरत होने पर, बाल रोग विशेषज्ञ का परामर्श अवश्य लें।
- Himalaya Lukol की खुराक को परिस्थिति के अनुसार डॉक्टर की सहायता से कम या ज्यादा किया जा सकता है। ध्यान रहें, खुराक में बदलाव और खुराक पर रोक हेतु निजी फैसला न करें।
- Himalaya Lukol से बेहतर परिणाम पाने के लिए रोजाना इसे निश्चित समय पर लेने का प्रयास करें। इन गोलियों के साथ छेड़छाड़ करने से भी बचें।
- एक खुराक छूट जाये, तो निर्धारित Himalaya Lukol का सेवन जल्द करें। अगली खुराक Himalaya Lukol की निकट हो, तो छूटी खुराक ना लें।
सावधानियां – Himalaya Lukol Precautions in Hindi
निम्न सावधानियों के बारे में Himalaya Lukol के सेवन से पहले जानना जरूरी है।
किसी अवस्था से प्रतिक्रिया
निम्न अवस्था व विकार में Himalaya Lukol से दुष्प्रभाव की संभावना ज्यादा होती है। इसलिए जरूरत पर, डॉक्टर को अवस्था बताकर ही Himalaya Lukol की खुराक लें।
- अतिसंवेदनशीलता
- गर्भावस्था
भोजन के साथ प्रतिक्रिया
Himalaya Lukol की भोजन के साथ प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है।
पढ़िये: रूप मंत्र क्रीम | Punarnavarishta in Hindi
Himalaya Lukol FAQ in Hindi
उत्तर: यह दवा महिलाओं में श्वेत प्रदर (ल्यूकोरिया) के इलाज को सफल बनाती है। बांझपन का कारण इलाज में बेहद महत्व रखता है, इसलिए इसके उपचार में Himalaya Lukol पर सिर्फ निर्भर नहीं रह सकते है।
उत्तर: नहीं, यह दवा अंड निषेचन प्रक्रिया को प्रभावित नहीं करती है। यह दवा गर्भाशय को मांसलता प्रदान कर गर्भधारण में सहायता करती है।
उत्तर: Himalaya Lukol को खासकर महिलाओं की समस्या के लिए बनाया गया है, क्योंकि महिलाओं में भावनात्मक बदलाव ज्यादा होते है। पुरुषों के लिए यह दवा किसी काम की नहीं है। पुरुषों द्वारा इस दवा का चयन करने से पहले डॉक्टरी सलाह की आवश्यकता है।
उत्तर: गर्भावस्था की दैनिक जरूरतों में इस दवा का स्थान थोड़ा विचारणीय हो सकता है। हालांकि यह दवा गर्भवती महिलाओं पर कैसा प्रभाव छोड़ती है, इस बारें में अभी तक कोई खास पुष्टि नहीं ही पाई है। इसलिए डॉक्टर की मंजूरी के बिना गर्भवती महिलाएं इस दवा का उपयोग न करें।
उत्तर: Himalaya Lukol की टैबलेट को भोजन के बाद पानी के साथ लेने की सलाह दी जाती है। हालांकि भूखे पेट भी इस आयुर्वेदिक दवा का इस्तेमाल करना गलत नहीं है। पर यहाँ विशेषज्ञ की सलाह को प्राथमिकता दे।
उत्तर: Himalaya Lukol के साथ एल्कोहोल की प्रतिक्रिया के बारें में कोई जानकारी मौजूद नहीं है। हालांकि इस दवा के साथ एल्कोहोल को नजरअंदाज करना जनहित के लिए अच्छा माना जाता है।
उत्तर: नहीं, यह दवा मासिक धर्म चक्र को प्रभावित नहीं करती है। इस विषय में ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने चिकित्सक का परामर्श जरूर ले सकते है।
उत्तर: स्तनपान कराने वाली महिलाओं में इस दवा की प्रतिक्रिया के बारें में पुख्ता जानकारी अज्ञात है, इसलिए स्तनपान कराने वाली महिलाएं इस विषय में स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह का पालन करें।
उत्तर: हाँ, इस दवा की खुराक के बाद ड्राइविंग करना सुरक्षित होता है। पर यह रोगी की अवस्था पर ज्यादा निर्भर करता है।
उत्तर: नहीं, Himalaya Lukol एक नशेदार दवा नहीं है, क्योंकि इस दवा में मौजूद किसी भी घटक में नशे का गुण नहीं होता है। इस दवा के सेवन से शरीर को आदत नहीं लगती है। हालांकि इस दवा को लंबे समय के लिए इस्तेमाल करने हेतु चिकित्सक का सहारा अवश्य लें।
उत्तर: हाँ, यह आयुर्वेदिक दवा भारत में पूर्णतया लीगल है।
पढ़िये: मन्मथ रस | Arjunarishta in Hindi