Ginkgo Biloba Mother Tincture Q क्या है?
Ginkgo Biloba Mother Tincture Q का मुख्य घटक जिन्कगो बिलोबा है।
जिन्कगो बिलोबा के इतिहास की बात करे, तो यह एक चीनी मूल का पेड़ है, जो पूरी दुनिया में पाया जाता है।
यह प्राचीन पेड़-पौधों का एकमात्र जीवित सदस्य है, जिसे जीवित जीवाश्म भी कहा जाता है। यह दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जाने वाले हर्बल सप्लीमेंट्स में से है।

जिन्कगो बिलोबा को मैडेनहेयर के नाम से भी जाना जाता है, जिसके पत्ते और बीज चीनी चिकित्सा दवाओं के रूप में इस्तेमाल किये जाते है।
जिन्कगो बिलोबा का उपयोग खास कर मस्तिष्क, संचार और श्वसन संबंधी समस्याओं में किया जाता है। इसकी टैबलेट, कैप्सूल, अर्क और चाय को ज्यादातर मानसिक स्वास्थ्य के समर्थन हेतु बेचा या खरीदा जाता है, लेकिन एक अध्ययन में पाया गया कि यह पुराने वयस्को में अल्जाइमर रोग और स्मृति हानि को रोकने में मदद नहीं करता है।
Ginkgo Biloba Mother Tinchur Q में मुख्य सक्रिय घटक के रूप में जिन्कगो बिलोबा होता है। यह एक होम्योपैथिक दवा है, जो OTC रूप में उपलब्ध है अथार्त इसे खरीदने के लिए डॉक्टर की पर्ची आवश्यक नहीं है।
यदि आप अन्य कोई होम्योपैथिक मेडिसिन लें रहे है, तो इन दोनों दवाओं की खुराक के बीच आधे घंटे का समय अंतराल रखें।
नाम | Ginkgo Biloba |
निर्माता (Manufacturer) | SBL Pvt Ltd |
संरचना (Composition) | जिन्कगो बिलोबा + एल्कोहोल |
दवा-प्रकार (Type of Drug) | होम्योपैथिक |
कीमत (Price) | 210 रूपये (30ml) |
पढ़िये: नुफर लुटिया | Himalaya Koflet Syrup in Hindi
जिन्कगो बिलोबा कैसे कार्य करता है?
जिन्कगो बिलोबा एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो मुक्त कणों के हानिकारक प्रभाव से मुकाबला कर ऑक्सीडेटिव तनाव से छुटकारा दिलाता है।
इस घटक में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो सूजन को कम करने में मदद करता है। यह घटक फेफड़ों की कार्य क्षमता में वृद्धि कर, श्वसन दर बढ़ाता है।
यह घटक अत्यधिक तनाव को कम कर माइग्रेन में उपयोगी हो सकता है।
फायदे – Ginkgo Biloba Benefits in Hindi
निम्न अवस्था या विकार में जिन्कगो बिलोबा से फायदा हो सकता है।
- मेमोरी लॉस, डिमेंशिया (मनोभ्रंश) और सामान्य मानसिक कमजोरी में फायदेमंद
- अस्थमा और COPD के लक्षणों में सुधार
- ऑटोइम्यून बीमारियों के कई लक्षण और एकाग्रता की कमी में सुधार
- पोषण की कमी दूर कर क्रोनिक थकान से छुटकारा
- कान बजना या वर्टिगो की समस्या में लाभकारी
- मांसपेशियों की कमजोरी और त्वचा की खराब स्थितियों में सुधार
- टिनिटस और ग्लूकोमा के उपचार में मददगार
- रक्त परिसंचरण और हृदय स्वास्थ्य में सुधार
दुष्प्रभाव – Ginkgo Biloba Side Effects in Hindi
निम्न साइड इफेक्ट्स जिन्कगो बिलोबा के कारण हो सकते है। आमतौर पर साइड इफेक्ट्स जिन्कगो बिलोबा से शरीर की अलग प्रतिक्रिया व गलत खुराक से होते है और सबको एक जैसे साइड इफेक्ट्स नहीं होते है। अत्यंत जिन्कगो बिलोबा से दुष्प्रभाव में विशेषज्ञ की सहायता लें।
- चक्कर आना
- सिरदर्द
- कब्ज
- मतली
- घबराहट
- पेट खराब
इनके अलावा भी अन्य साइड इफेक्ट्स जिन्कगो बिलोबा से हो सकते है।
पढ़िये: मधुनाशिनी वटी | Arjun Kwath in Hindi
खुराक – Ginkgo Biloba Dosage in Hindi
जिन्कगो बिलोबा की खुराक आप अपने डॉक्टर की सलाह से लेना शुरू करें।
आमतौर पर, इस दवा की 3-5 बूंदें दिन में 2 से 3 बार पानी के साथ लें। इस खुराक को कम या ज्यादा करने के लिए अपने डॉक्टर की मदद लें।
अगर आप जिन्कगो बिलोबा का टैबलेट रूप लें रहें है, तो आपको इसकी 1-2 टैबलेट पूरे दिन में 3 बार लेनी चाहिए।
10 वर्ष से छोटे बच्चों को इसकी खुराक बाल रोग विशेषज्ञ की सलाह पर दें। इस दवा की खुराक भोजन के बाद लें।
पढ़िये: उदरामृत वटी | Mahamanjisthadi in Hindi
सावधानियां – Ginkgo Biloba Precautions in Hindi
निम्न सावधानियों के बारे में जिन्कगो बिलोबा के उपयोग से पहले जानना जरूरी है।
किसी अवस्था से प्रतिक्रिया
निम्न अवस्था व विकार में जिन्कगो बिलोबा से दुष्प्रभाव की संभावना ज्यादा होती है। इसलिए जरूरत पर, विशेषज्ञ को अवस्था बताकर ही जिन्कगो बिलोबा की खुराक लें।
- रक्तस्राव की स्थिति
- गर्भावस्था
- मधुमेह
- दौरे या मिर्गी
अन्य दवाई के साथ प्रतिक्रिया
निम्न दवाओं व घटको का उपयोग जिन्कगो बिलोबा के साथ ना करें। क्योंकि ये और जिन्कगो बिलोबा साथ में प्रतिक्रिया जल्दी करते है।
- Aspirin
- Ofloxacin
- Promethazine
- Valporic Acid
पढ़िये: दिव्य शुद्धि चूर्ण | B tex Ointment in Hindi