उत्पाद प्रकार

Ayurvedic

संयोजन

ग्लूटाथिओन (Glutathione) + विटामिन C + विटामिन E + ग्रेप सीड एक्सट्रेक्ट + आर्बुटिन रिच बेरबेरी एक्सट्रेक्ट 

डॉक्टर की पर्ची

जरुरी नहीं

Eliteglo Cream

Eliteglo Cream के फायदे, नुकसान, प्रयोग विधि, सावधानी


परिचय

ईलाइटग्लो क्रीम क्या है? – What is Eliteglo Cream in Hindi

Eliteglo Cream चेहरे की त्वचा को निखारने वाली एक फेयरनेस क्रीम है, जो त्वचा के रंग और टोन में सुधार करती है।

अक्सर संतान का रंग अभिभावक पर जाता है, लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता, क्योंकि त्वचा का रंग जेनेटिक पर निर्भर होता है।

यह क्रीम सांवले लोगों पर ज्यादा जल्दी असर करती है काले लोगों की तुलना में। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे गोरापन पाने के लिए यह क्रीम आपको लंबे समय तक इस्तेमाल करने की आवश्यकता होता है।

यह त्वचा से मेलानिन को कम करके त्वचा को गोरा बनाती है या यूं कहें कि त्वचा के रंग को उड़ाती है, जिससे प्रतीत होने लगता है कि हम गोरे हो रहें है। असमान स्किन टोन को ठीक करने में यह क्रीम मददगार हो सकती है।

इस क्रीम को ऑयली त्वचा, सामान्य त्वचा और शुष्क त्वचा पर इस्तेमाल करना सुरक्षित होता है, लेकिन यदि आपकी स्किन संवेदनशील है तो इस क्रीम को इस्तेमाल न करें।

इस उत्पाद पर अंकित होता है “Instant Glowing Skin” इसका मतलब होता है कि यह आपके चेहरे पर तुरंत चमक ला सकती है और शीघ्र फेयरनेस का कार्य करती है।

लेकिन याद रखें, किसी भी तरह के ब्यूटी उत्पाद चमत्कारी नहीं होते है, इनसे बेहद कम बदलाव दिखता है और हम इन उत्पाद से शत-प्रतिशत परिणाम मिलने की पुष्टि नहीं करते है।

पढ़िये: ब्रेक्सेलेंट क्रीम | Itone Eye Drops in Hindi

संयोजन

ईलाइटग्लो क्रीम की संरचना – Eliteglo Cream Composition in Hindi

निम्न घटक Eliteglo Cream में होते है।

ग्लूटाथिओन (Glutathione) + विटामिन C + विटामिन E + ग्रेप सीड एक्सट्रेक्ट + आर्बुटिन रिच बेरबेरी एक्सट्रेक्ट 

फायदे

ईलाइटग्लो क्रीम के उपयोग व फायदे – Eliteglo Cream Uses & Benefits in Hindi

Eliteglo Cream के उपयोग व फायदे निम्नलिखित है।

त्वचा को बेदाग बनाने में सहायक

चेहरे पर कील-मुँहासे या अन्य चोंट के कारण होने वाले दाग-धब्बों को साफ कर यह क्रीम त्वचा को बेदाग बनाने में मददगार हो सकती है। कील-मुँहासों को ठीक करने के लिए इस क्रीम का उपयोग व्यर्थ साबित होता है क्योंकि यह कील-मुँहासों की समस्या का इलाज नहीं करती है। पिगमेंटेशन और हाइपर पिंगमेंटशन में इसका उपयोग चिकित्सक की सलाह से ही करें।

त्वचा को गोरा बनाने में मददगार

ग्लूटाथिओन एपिडर्मिस में समा कर भीतरसे त्वचा के रंग को उड़ाने का कार्य करता है। इसमें ग्लूटाथिओन की मात्रा कम ही ली जाती है, जिसके कारण त्वचा को गोरा बनाने के लिए इसे 3 से 4 महीनों तक उपयोग करना पड़ सकता है।

पराबैंगनी किरणों से त्वचा की रक्षा करने में फायदेमंद

इस क्रीम को लगाने के बाद धूप में जाने से यह सूर्य के सीधे प्रकाश से त्वचा की रक्षा कर सकती है। इसके आवरण से पराबैंगनी किरणों का प्रभाव त्वचा के संपर्क में आते-आते कम हो जाता है।

त्वचा की नमी को बरकरार रखने में उपयोगी

यह क्रीम एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो त्वचा की कोशिकाओं को बाहरी अदृश्य जोखिमों से बचाने का कार्य करती है। यह शुष्क त्वचा में नमी का स्तर बढ़ाकर त्वचा को सुंदर और जवां बनाएं रखने में मददगार हो सकती है।

पढ़िये: स्पीड हाइट कैप्सूल 2 Much Gold Capsule in Hindi 

दुष्प्रभाव

ईलाइटग्लो क्रीम के दुष्प्रभाव – Eliteglo Cream Side Effects in Hindi

इसकी अति या दुरुपयोग से कुछ सामान्य दुष्प्रभाव हो सकते है-

  • मुँहासों वाली त्वचा पर इस्तेमाल करने से हल्की जलन
  • खुजली
  • त्वचा को टोन लाल हो सकती है

प्रयोग विधि

ईलाइटग्लो क्रीम की प्रयोग विधि – How to Use Eliteglo Cream in Hindi

उत्पाद प्रयोग विधि
use in hindi
Eliteglo Cream
  • लेने का तरीक़ा: मौखिक खुराक
  • कितना लें: आवश्यकतानुसार
  • कब लें: रात को सोने से पहले
  • उपचार अवधि: डॉक्टर की सलाह अनुसार

इसे दिन में किसी भी समय इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन दिन में दो या तीन बार से ज्यादा इस्तेमाल न करें।

Eliteglo Cream को हथेली पर लेने से पहले हाथों को अच्छे से धो लें, फिर इसे चेहरे में लगाकर हल्के हाथों से रगड़े। ध्यान रहें, आपको यह क्रीम ज्यादा देर तक अपने चेहरे पर नहीं रगड़नी है।

इस क्रीम को चेहरे पर लागू करते समय आँखों को बंद कर लें। जिससे ये हमारे खुले अंगों के संपर्क में न आ सकें।

क्रीम को लगाने से पहले चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें और क्रीम लागू करने के बाद चेहरे को धोने से बचें।

एक खुराक छूट जाये, तो निर्धारित Eliteglo Cream का उपयोग जल्द करें।

पढ़िये: झंडू लालिमा सिरप | Vasant Kusumakar Ras in Hindi 

सावधानी

निम्न सावधानियों के बारे में Eliteglo Cream के उपयोग से पहले जानना जरूरी है।

भोजन

Eliteglo Cream भोजन के साथ कोई प्रतिक्रिया नहीं करती है।

जारी दवाई

अन्य जारी दवाई और घटक के साथ Eliteglo Cream की प्रतिक्रिया की उपयुक्त जानकारी नहीं है।

लत लगना

नहीं, Eliteglo Cream के इस्तेमाल से इसकी लत नहीं लगती है।

ऐल्कोहॉल

शराब और Eliteglo Cream की साथ में प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है।

गर्भावस्था

इस बारें में ज्यादा रिसर्च नहीं होने के कारण, गर्भवती महिलाएं अपने चिकित्सक की सलाह पर ही इस क्रीम का इस्तेमाल करें।

स्तनपान

स्तनपान कराने वाली महिलाओं पर, Eliteglo Cream के प्रभाव की जानकारी अज्ञात है।

ड्राइविंग

Eliteglo Cream के इस्तेमाल से ड्राइविंग क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता है।

अन्य बीमारी

एलर्जी, अतिसंवेदनशीलता या अत्यधिक चेहरे पर मुहाँसे के मामलों में Eliteglo Cream का उपयोग डॉक्टर की सलाह अनुसार करें।

कीमत

Eliteglo Cream को आप अमेजन से कुछ प्रतिशत छूट पर ऑनलाइन खरीद सकते है-

पढ़िये: हैमर ऑफ थोर कैप्सूल | Himalaya Diabecon DS Tablet in Hindi 

सवाल-जवाब

क्या Eliteglo Cream को इस्तेमाल करने के बाद धूप में निकलना सुरक्षित है?

यदि आप इससे लगाकर ज्यादा देर तक धूप में जाते हैं तो आपकी स्किन काली पड़ सकती है। इसे रात को सोने से पहले लगाना उचित साबित होता है।

Eliteglo Cream से कितने समय में असर दिखना शुरू होता है?

इस क्रीम को महीने भर इस्तेमाल करने से कुछ ज्यादा असर नहीं दिखता है लेकिन इसे दो-तीन-चार महीने तक लेने पर आपको यकीनन अपनी त्वचा में फेयरनेस दिखना शुरू हो जाएगा।

क्या Eliteglo Cream को लगाने के बाद पानी से मुँह धोना सुरक्षित है?

हाँ, इसे लगाने के बाद पानी से मुँह धोना सुरक्षित है। लेकिन इससे फिर आपको इस क्रीम का लाभ कम प्राप्त होने वाला है।

क्या Eliteglo Cream झाई को मिटाने में सहायक है?

इस विषय में पूर्ण जानकारी नहीं होने के कारण आप अपने चिकित्सक से सलाह ले सकते है।

क्या Eliteglo Cream खुले अंगों के लिए सुरक्षित है?

चूंकि यह एक ग्लोइंग क्रीम है, जिसे चेहरे पर आवेदन करने की जरूरत होती है। इसकी मात्रा आँखों में जाने से आँखों में जलन हो सकती है, इसलिए बेहतर यही होता है कि इसे खुले अंगों से दूर रखें।

क्या Eliteglo Cream को फ्रिज में स्टोर कर सकते है?

नहीं, इस दवा के उत्पाद को फ्रिज में न रखें। फ्रिज में यह क्रीम सख्त या खराब हो सकती है। इसे कमरे के तापमान वाली जगह पर रखना उचित है।

क्या Eliteglo Cream भारत में लीगल है?

हाँ, यह फेयरनेस क्रीम भारत में पूर्णतया लीगल है।

पढ़िये: हिमालया लिव 52 डीएस टैबलेट | IME 9 Tablet in Hindi