उत्पाद प्रकार

Antiseptic

संयोजन

Boric Acid Topical + Zinc Oxide Topical + White Petroleum Jelly Topical

डॉक्टर की पर्ची

जरुरी नहीं

निर्माता

G D Pharmaceuticals Pvt Ltd

Boroline Cream

Boroline Cream Uses in Hindi: फायदे, नुकसान, प्रयोग विधि, सावधानी


परिचय

बोरोलिन क्रीम क्या है? – What is Boroline Cream in Hindi

बोरोलिन क्रीम को हर मौसम में त्वचा को सहजने के लिए उपयोग में लिया जा सकता है।

यह एक खुशबू दार एंटीसेप्टिक क्रीम है, जो सदियों से लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाएं रखने में सक्षम हुई है।

बोरोलिन क्रीम रोगाणुओं के खिलाफ एक शक्तिशाली वज्र है, जो त्वचा को हर मुसीबतों से बचाने में मददगार हो सकती है। इसके सुरक्षात्मक गुण त्वचा को कोमल बनाने, सौंदर्य निखारने और कोशिकाओं के तेज विकास में सहायक होते है।

बोरोलिन क्रीम खरोंच, कटाव, खुजली, चोंट, घाव, जलन, सनबर्न, लाल चकत्ते, डार्क सर्कल, झुर्रियां, रूखी स्किन, फटी एड़िया, सूक्ष्मजीवी संक्रमण और पर्विल जैसी अनेक स्थितियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

हरे पैक में आने वाली इस क्रीम से वाटर प्रूफ मेकअप को सुरक्षा के साथ आसानी से हटाया जा सकता है।

पढ़िये: डोलो 650 टैबलेट | Miss Me Tablet in Hindi

संरचना

बोरोलिन क्रीम की संरचना – Boroline Cream Composition in Hindi

निम्न घटक Boroline Cream में होते है।

Boric Acid Topical + Zinc Oxide Topical + White Petroleum Jelly Topical

बोरोलिन क्रीम कैसे काम करती है?

  • बोरोलिन क्रीम त्वचा के मामूली घाव को भरने और सुखाने में मददगार हो सकती है। यह हाइपर पिगमेंटेशन को रोककर घाव भरने की प्रक्रिया में तेजी ला सकती है।
  • बोरोलिन क्रीम त्वचा की हानिकारक UV किरणों से रक्षा कर सनबर्न की समस्या को दूर कर सकती है। इस क्रीम का आवेदन त्वचा पर रक्षा कवच का कार्य करता है।
  • बोरोलिन क्रीम एपिडर्मल कोशिकाओं में नमी लाती है, ताकि त्वचा के रूखेपन से छुटकारा मिल सकें।
  • बोरोलिन क्रीम त्वचा के अंदर तक प्रवेश कर त्वचा के रंग को उड़ाने का कार्य करती है, जिससे बाहरी त्वचा गोरी और आकर्षक दिखती है। यह त्वचा की जवानी और खूबसूरती के लिए वरदान साबित होती है।

पढ़िये: ओवाब्लेस टैबलेट | Mychiro Tablet in Hindi

उपयोग

बोरोलिन क्रीम के उपयोग व फायदे – Boroline Cream Uses & Benefits in Hindi

Boroline Cream को निम्न अवस्था या विकार में सलाह किया जाता है।

  • त्वचा पर लाल चकत्ते
  • सामान्य चोंट
  • घाव
  • खुजली
  • खरोंच
  • त्वचा पर जलन
  • सनबर्न
  • काले दाग-धब्बे
  • झुर्रियां
  • त्वचा में रूखापन
  • सूक्ष्मजीवी संक्रमण
  • फटी एड़िया
  • पर्विल

दुष्प्रभाव

बोरोलिन क्रीम के दुष्प्रभाव – Boroline Cream Side Effects in Hindi

इसकी अति या दुरुपयोग से कुछ सामान्य दुष्प्रभाव हो सकते है-

  • बाल कम होना
  • मासिक धर्म संबंधित विकार
  • त्वचाशोध

पढ़िये: कोजिमैक्स क्रीम | Suhagra Tablet in Hindi

प्रयोग विधि

बोरोलिन क्रीम की प्रयोग विधि – How to Use Boroline Cream in Hindi

उत्पाद प्रयोग विधि
use in hindi
Boroline Cream
  • लेने का तरीक़ा: त्वचा पर आवेदन
  • कितना लें: आवश्यकतानुसार
  • कब लें: सुबह और शाम
  • उपचार अवधि: डॉक्टर की सलाह अनुसार

Boroline Cream को सीधा त्वचा पर लागू किया जाना चाहिए। इस क्रीम को निगलने से बचा जाना चाहिए।

Boroline Cream की थोड़ी सी मात्रा को हथेली पर लेकर हल्के हाथों से प्रभावित क्षेत्र पर लगाना चाहिए। इस क्रीम की रगड़ कर मालिश न करें।

Boroline Cream को रात में सोने से पहले लगाना बेहद फायदेमंद होता है। इसे लगाकर खुला छोड़ देना चाहिए।

Boroline Cream को इस्तेमाल करने से पहले और बाद में हाथों को अच्छे से धो लेना चाहिए।

Boroline Cream को बच्चों में लागू करने से पहले बाल रोग विशेषज्ञ की अनुमति अवश्य लें, क्योंकि बच्चों की त्वचा काफी मुलायम और कोमल होती है।

सावधानी

निम्न सावधानियों के बारे में Boroline Cream के उपयोग से पहले जानना जरूरी है।

भोजन

भिन्न खाद्य सामग्री के साथ Boroline Cream की प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है।

जारी दवाई

अन्य जारी दवाई और घटक के साथ Boroline Cream की प्रतिक्रिया की उपयुक्त जानकारी नहीं है।

लत लगना

नहीं, Boroline Cream की आदत नहीं लगती है।

ऐल्कोहॉल

शराब और Boroline Cream की साथ में प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है।

गर्भावस्था

इस विषय में अपने डॉक्टर की सलाह से लें।

स्तनपान

स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए यह सुरक्षित हो सकती है क्योंकि यह सिर्फ बाहरी इस्तेमाल के काम आती है।

ड्राइविंग

Boroline Cream के इस्तेमाल से ड्राइविंग क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता है।

अन्य बीमारी

अन्य कोई बड़ी बीमारी होने पर Boroline Cream का उपयोग डॉक्टर की सलाह अनुसार करें, जैसे- खुले घाव, अतिसंवेदनशीलता आदि।

पढ़िये: बेकोजिंक कैप्सूल | Laveta-M Tablet in Hindi

सवाल-जवाब

क्या Boroline Cream खुले अंगों के लिए सुरक्षित है?

नहीं, यह क्रीम खुले अंगों जैसे आंख, कान, नाक और योनि के लिए सुरक्षित नहीं है। इसे खुले अंगों पर इस्तेमाल करने से जलन का अनुभव हो सकता है। इस विषय में डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

क्या Boroline Cream फटे होठों को ठीक कर सकती है?

हाँ, यह क्रीम फटे होंठो और फटी एड़ियों को ठीक कर सकती है।

क्या Boroline Cream को फ्रिज में रखा जा सकता है?

नहीं, इस दवा के पैक को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। ज्यादा नमी वाली जगह पर यह क्रीम जल्दी खराब हो सकती है। इसे हमेशा कमरे के तापमान पर स्टोर रखें।

Boroline Cream का असर कितने समय में दिखना शुरू हो सकता है?

अमूमन इस क्रीम से असर दिखने में सप्ताह भर का समय लग सकता है। लेकिन हर किसी की मेडिकल स्थिति और लक्षणों की गंभीरता अलग होने पर इस क्रीम के असर की जानकारी डॉक्टर से ले सकते है।

क्या Boroline Cream को हेयर रिमूवल के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है?

इस क्रीम के साइड इफेक्ट से बालों का गंजापन हो सकता है। इस क्रीम के लाभों की सूची की बजाय इसके नुकसानों की सूची में बालों को साफ करना लिखा है। इसे हेयर रिमूवल के रूप में इस्तेमाल नहीं कर सकते है।

क्या Boroline Cream सिरदर्द को ठीक कर सकती है?

नहीं, यह क्रीम सिर दर्द को ठीक नहीं कर सकती है।

क्या Boroline Cream मासिक धर्म चक्र को प्रभावित कर सकती है?

इस दवा के दुष्प्रभावों से मासिक धर्म चक्र से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती है। इस विषय में अपने मासिक धर्म चक्र से जुड़े चिकित्सक का पूरा सहयोग लें।

Boroline Cream को दिन में कितनी बार इस्तेमाल करना सुरक्षित है?

इस क्रीम को दिन में एक या दो बार तक इस्तेमाल करना सुरक्षित है। इस क्रीम का दैनिक अधिकतम इस्तेमाल तीन बार तक किया जा सकता है।

क्या Boroline Cream भारत में लीगल है?

हाँ, यह क्रीम भारत में पूर्णतया लीगल है। इसे खरीदने के लिए डॉक्टरी पर्चे की आवश्यकता नहीं होती है।

पढ़िये: मोनटेमक-एल टैबलेट | Lecope-M Tablet in Hindi

References

A Case Study on Pitfalls in Branding of Boroline https://www.researchgate.net/publication/330481069_A_Case_Study_on_Pitfalls_in_Branding_of_Boroline Accessed On 15/06/2021

Analysis on Boroline as a night cream https://www.slideshare.net/debdeeplahiri/analysis-on-boroline-as-a-night-cream Accessed On 15/06/2021

FORMULATION AND CHARACTERIZATION OF BORIC ACID TOPICAL FORMULATIONS https://ijpsr.com/bft-article/formulation-and-characterization-of-boric-acid-topical-formulations/?view=fulltext Accessed On 15/06/2021