Acitrom Tablet क्या है? – What is Acitrom Tablet in Hindi
Acitrom Tablet को Anticoagulant श्रेणी में जगह दी गई है। यह एलोपैथिक दवा रक्त को पतला करने का कार्य करती है, जो रक्त के थक्कों को भंग करने की बजाए इन्हें बढ़ने से रोकती है। यह एक थक्कारोधी दवा है, जो रक्त वाहिकाओं में अनावश्यक गाढ़े रक्त को बहने से रोकती है।
यह दवा हृदय संबंधी समस्याएं जैसे हार्ट अटैक और तेज धड़कन की परेशानियों को पनपने से बचाती है और इनके उपचार में भी पूरी तरह सहायक है। इसके अतिरिक्त इस दवा का इस्तेमाल फेफड़ो, मस्तिष्क, हाथ-पैरों जैसे अंगों में भी हानिकारक रक्त के थक्कों का निर्माण रोकने के लिए किया जा सकता है।
अतिसंवेदनशीलता और लिवर दुर्बलता जैसे मामलों में इसके सेवन से पूरी तरह बचा जाना चाहिए।
नाम | Acitrom 1 Mg Tablet |
संरचना (Composition) | Acenocoumarol (1mg) |
निर्माता (Manufacturer) | Abbott India Ltd |
दवा-प्रकार (Type of Drug) | Vitamin K antagonists, Anticoagulants |
कीमत (Price) | 219.00 Rs (30 Tablets) |
वेरिएंट (Variant) | Acitrom 0.5 Tablet, Acitrom 2 Tablet, Acitrom 3 Tablet, Acitrom 4 Tablet |
विकल्प (Alternative) | Aceno 1mg Tablet, Nicoz 1mg Tablet, Altrom 1mg Tablet आदि |
पढ़िये: बिलुमा क्रीम की जानकारी | Flexura D Tablet in Hindi
एसिट्रोम टैबलेट के उपयोग व फायदे – Acitrom Tablet Uses & Benefits in Hindi
Acitrom Tablet को निम्न अवस्था व विकार में डॉक्टर द्वारा रोगी को सलाह किया जाता है। Acitrom Tablet का सेवन डॉक्टर से व्यक्तिगत सलाह बिना लिए ना करें।
- गहरी नस घनास्रता (Deep Vein Thrombosis)
- दिल का दौरा और अनियमित धड़कन
- स्ट्रोक से रोकथाम
- फुफ्फुसीय अंतःशल्यता (Pulmonary Embolism)
एसिट्रोम टैबलेट की खुराक – Acitrom Tablet Dosage in Hindi
- Acitrom Tablet टैबलेट की खुराक को डॉक्टर द्वारा निर्देशित किया जाता है। सुरक्षात्मक रवैया अपनाते हुए इस विषय में मरीज की आयु, वजन, लिंग, एलर्जी के इतिहास, अनुकूलता, शारीरिक स्थिति आदि सभी मूल बातों पर ध्यान दिया जाता है।
- एक सामान्य वयस्क के लिए इस दवा की दिन में 1mg की एक टैबलेट बेहतरीन मानी जाती है।
- बच्चों में सामान्य इस दवा का उपयोग बहुत आवश्यकता पर ही किया जाना चाहिए और इस विषय में बाल रोग विशेषज्ञ को जानकारी अवश्य देनी चाहिए।
- बुजुर्गों में इसकी खुराक की मात्रा के बजाय इनके बीच समय अंतराल पर ध्यान देना ज्यादा आवश्यक है।
- खुद की इच्छा से खुराक में परिवर्तन करने से बचना चाहिए। जटिलता से बचकर डॉक्टर की सुविधा पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
- टैबलेट को बिना तोड़े, चबाये या कुचलें एक बार में पूरी निगल लेना चाहिए।
- खुराक से जुड़ी हर बातों को डॉक्टर से साझा करते रहना चाहिए।
- ओवरडोज़ का अंदेशा होते ही खुराक पर रोक लगाकर जल्द से जल्द चिकित्सा सुविधा पर ध्यान देना चाहिए।
- एक खुराक छूट जाये, तो निर्धारित Acitrom Tablet का सेवन जल्द करें। अगली खुराक Acitrom Tablet की निकट हो, तो छूटी खुराक ना लें।
पढ़िये: फोलिहेयर टैबलेट की जानकारी | Banocide Forte in Hindi
एसिट्रोम टैबलेट के दुष्प्रभाव – Acitrom Tablet Side Effects in Hindi
निम्न साइड इफ़ेक्ट्स Acitrom Tablet के कारण हो सकते है। आमतौर पर साइड इफ़ेक्ट्स Acitrom Tablet से शरीर की अलग प्रतिक्रिया व गलत खुराक से होते है और सबको एक जैसे साइड इफ़ेक्ट्स नहीं होते है। अत्यंत Acitrom Tablet से दुष्प्रभाव में डॉक्टर की सहायता लें। इनके अलावा भी अन्य साइड इफ़ेक्ट्स Acitrom Tablet से हो सकते है।
- रक्तस्राव
- मतली और उल्टी
- पेशाब में खून आना
- सिर चकराना
- अतिसंवेदनशीलता
- धुंधली दृष्टि
- यकृत पर प्रभाव
- सरदर्द
- भूख में कमी
सावधानियां – Acitrom Tablet Precautions in Hindi
निम्न सावधानियों के बारे में Acitrom Tablet के सेवन से पहले जानना जरूरी है।
किसी अवस्था से प्रतिक्रिया
निम्न अवस्था व विकार में Acitrom Tablet से दुष्प्रभाव की संभावना ज्यादा होती है। इसलिए जरूरत पर, डॉक्टर को अवस्था बताकर ही Acitrom Tablet की खुराक लें।
- लिवर व किडनी विकार
भोजन के साथ प्रतिक्रिया
Acitrom Tablet की भोजन के साथ प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है।
अन्य दवाई के साथ प्रतिक्रिया
निम्न दवाओं व घटको का सेवन Acitrom Tablet के साथ ना करें । क्योंकि ये और Acitrom Tablet साथ में प्रतिक्रिया जल्दी करते है।
- Carbamazepine
- Cimetidine
- Phenytoin
- Clofibrate
- Rifampicin
- Disulfiram
- Antacids
- Salicylic Acid
- Heparin
- Diflunisal
- Proton Pump Inhibitors
- Clopidogrel
- Protease Inhibiors
- Ticlopidine
- Statin Agents
पढ़िये: एंटेरोक्विनोल की जानकारी | Beplex Forte Tablet in Hindi
Acitrom Tablet कैसे काम करती है?
Acitrom Tablet में मौजूद Acenocoumarol विटामिन के रिडक्टेस की प्रक्रिया को रोकता है। इससे ग्लूटामेट अवशेषों का कार्बोक्सीकरण कम होता है, जिससे Prothrombin और Thrombin का लेवल कम होता है। इससे अंत में Thrombogenicity (खून के थक्के बनने की प्रक्रिया) कम होती है।
कीमत व वेरिएंट – Acitrom Tablet Price & Variant in Hindi
निम्न वेरिएंट में Acitrom Tablet मार्केट में उपलब्ध है, जिनकी कीमत निम्नलिखित है। अगर डॉक्टर Acitrom 1 MG Tablet सलाह करते है, तो इसी वेरिएंट का इस्तेमाल करें, अन्य वेरिएंट पर ना जाए।
वेरिएंट | मात्रा | कीमत |
Acitrom 1 Mg Tablet | 30 Tablets | 219.00 Rs |
Acitrom 0.5 Mg Tablet | 10 Tablets | 52.40 Rs |
Acitrom 2 Mg Tablet | 30 Tablets | 343.89 Rs |
Acitrom 3 Mg Tablet | 30 Tablets | 437.88 Rs |
Acitrom 4 Mg Tablet | 30 Tablets | 513.90 Rs |
पढ़िये: न्यू ड्यूसॉफ्ट क्रीम की जानकारी | Fourderm Cream in Hindi
विकल्प – Acitrom Tablet Substitute in Hindi
निम्न Acitrom Tablet के विकल्प है, जिनकी संरचना Acitrom Tablet के समान ही है।
- Aceno 1mg Tablet by Zydus Cadila
- Nicoz 1mg Tablet by Ajanta Pharma Ltd
- Altrom 1mg Tablet by Ikon Remedies Pvt Ltd
- Artiflo 1mg Tablet by Zuventus Healthcare Ltd
- Acethromb 1mg Tablet by Suvik Hitek Pvt Ltd
- Nistrom 1mg Tablet by Neiss Labs Pvt Ltd
- Acenomac 1mg Tablet by Macleods Pharmaceuticals Pvt Ltd
Acitrom Tablet FAQ in Hindi
1) क्या Acitrom Tablet आनुवंशिक गुणों को भी प्रभावित कर सकती है?
उत्तर: यह दवा रक्त से जुड़े कारकों जैसे RBC, WBC, हीमोग्लोबिन और डीएनए आदि सभी को बिना प्रभावित किये अपना सुचारू कार्य करती है। आनुवंशिक गुणों का संचालन डीएनए करता है। इसलिए यह दवा सिर्फ रक्त को पतला करती है और आनुवंशिक गुणों को प्रभावित नहीं करती है।
2) क्या Acitrom Tablet गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित है?
उत्तर: गर्भावस्था में पल रहें शिशु का खानपान माता के रक्त से ही होता हैं। इसलिए इस दवा से खतरा बढ़ने का मौका ज्यादा होता हैं और डॉक्टर भी ऐसी महिलाओं में इस दवा का चयन बहुत कम (ना के बराबर) करते हैं।
3) Acitrom Tablet को अपना असर दिखाने में कितना समय अंतराल लगता है?
उत्तर: टैबलेट की मात्रा कम होने की वजह से यह दवा असर दिखाने में थोड़ा समय लेती है। मौखिक खुराक के बाद लगभग 24-30 घंटो के भीतर इसका असर दिखना शुरू हो जाता है।
4) Acitrom Tablet का असर शरीर में कितनी समय अवधि तक रहता है?
उत्तर: दवा का असर थोड़ा धीमा होने के कारण यह दवा शरीर में दो दिन तक अपना असर दिखाती है। दवा को शरीर में बनाये रखने के लिए एक निश्चित समय को फिक्स किया जाना आवश्यक है।
5) क्या Acitrom Tablet स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षित है?
उत्तर: यह टैबलेट कुछ स्थितियों में स्तनपान कराने वाली महिलाओं हेतु सुरक्षित है, इसका मतलब यह नहीं, कि इसे बिना डॉक्टर की आज्ञा इस्तेमाल किया जाये। इस विषय में हर तरह की विपरीत समस्याओं से बचने हेतु डॉक्टरी हस्तक्षेप आवश्यक है।
6) क्या Acitrom Tablet को किसी खास खाद्य पदार्थ के साथ लेने से बचना चाहिए?
उत्तर: Cranberry जूस और इससे जुड़े हर प्रोडक्ट को इस दवा के साथ लेने से बचना चाहिए, क्योंकि यह अनावश्यक रक्तस्राव को बढ़ावा दे सकती है।
7) क्या Acitrom Tablet OTC रूप में उपलब्ध है?
उत्तर: नहीं, यह दवा OTC रूप में उपलब्ध नहीं है क्योंकि इसे बिना डॉक्टरी सलाह के नहीं खरीदा जा सकता है और इसके कोर्स हेतु डॉक्टरी सलाह आवश्यक होती है।
8) क्या Acitrom Tablet एल्कोहोल के साथ सुरक्षित है?
उत्तर: नहीं, इसको एल्कोहोल के साथ लेने से बचना चाहिए। क्योंकि यह परेशानियों में इजाफा कर सकता है। इसलिए यह एल्कोहोल के साथ असुरक्षित है।
9) Acitrom Tablet को कैसे स्टोर किया जाना चाहिए?
उत्तर: इसे सीधी धूप तथा गर्मी से बचाते हुए सुखी और ठंडी जगह पर स्टोर किया जाना चाहिए। पालतू जानवरों और बच्चों से दूर ऊँची जगह पर इसका संग्रहण उचित है।
10) क्या Acitrom Tablet के सेवन से इसकी आदत लगती है?
उत्तर: इस दवा के घटक मस्तिष्क को इसके लिए बाध्य नहीं करते हैं, जैसे एक नशायुक्त चीज करती है। इस विषय में देखरेख डॉक्टर द्वारा की जाती है। जो इसे आदत बनने से रोकती है।
11) क्या Acitrom Tablet ड्राइविंग क्षमता को प्रभावित करती है?
उत्तर: इस दवा के बाद गाड़ी या भारी उपकरण का संचालन करना सुरक्षित है, क्योंकि यह दवा इससे जुड़ी शारीरिक क्षमता को इतनी प्रभावित नहीं करती है। लेकिन आराम करना ज्यादा बेहतर विकल्प है।
12) क्या Acitrom Tablet भारत में लीगल है?
उत्तर: हाँ, यह दवा भारत में पूर्णतया लीगल है।
13) क्या Acitrom Tablet मासिक धर्म चक्र को प्रभावित करती है?
उत्तर: इससे जुड़ी हर तरह की जानकारी हेतु अपने निजी मासिक धर्म चक्र से जुड़े डॉक्टर से व्यक्तिगत परामर्श की आवश्यकता है।
पढ़िये: डाइटोर प्लस टैबलेट की जानकारी | Cyra D Capsule in Hindi