Alprax क्या है? – What is Alprax in Hindi
Alprax को आम भाषा में नींद की दवाओं के रूप में जाना जाता है और चिकित्सा क्षेत्र में यह Alprazolam जैसे जेनेरिक नाम से विख्यात है। Alprax एक प्रोडक्ट नाम है, जो विभिन्न रुपों में उपलब्ध है। यह Anti-depressants समूह से नाता रखता है, जो Benzodiazepines की तरह कार्य कर मानसिक संबंधित विकारों का निपटारा करता है। यह शेडुयल-एच का एक एलोपैथिक घटक है, जिससे बने उत्पादों को खरीदने के लिए डॉक्टर की पर्ची आवश्यक होती है।
यह Anxiety (अवसाद), Depression (तनाव), घबराहट, Panic Attack और अन्य लक्षणों के इलाज में सहायक है, जो सूचीबद्ध नहीं है। लिवर और किडनी की समस्याओं में जनहित हेतु इस दवा के सेवन से पूरी तरह दूर रहना चाहिए।
नाम | Alprax |
संरचना (Composition) | Alprazolam |
निर्माता (Manufacturer) | Torrent Pharmaceuticals Ltd |
दवा-प्रकार (Type of Drug) | Anti-depressants |
कीमत (Price) | 24.05 Rs (15 Alprax 0.25mg Tablet) |
वेरिएंट (Variant) | Alprax 1mg Tablet. Alprax Z Tablet, Alprax Forte Tablet, Alprax SR Tablet, Alprax Plus Tablet आदि |
विकल्प (Substitute) | Zoloid Tablet, Anxit Tablet, Pacific Tablet आदि |
पढ़िये: एसब्रोफाइलीन की जानकारी | Betadine Ointment in Hindi
एल्प्रैक्स के उपयोग व फायदे – Alprax Uses & Benefits in Hindi
Alprax को निम्न अवस्था व विकार में डॉक्टर द्वारा रोगी को सलाह किया जाता है। Alprax का सेवन डॉक्टर से व्यक्तिगत सलाह बिना लिए ना करें।
- चिंता
- घबराहट की समस्या
एल्प्रैक्स की खुराक – Alprax Dosage in Hindi
- Alprax की खुराक का निर्धारण मानसिक स्थिति, आयु, लक्षण, अधिकता मात्रा अनुकूलता आदि सभी का अध्ययन करने के बाद डॉक्टर द्वारा किया जाता है।
- दूसरे रूपों की तुलना में टैबलेट रूप में इसकी खुराक सबसे ज्यादा उपयोग की जाती है।
- टैबलेट को बिना तोड़े, कुचले या चबाएं पूरी एक बार में पानी के साथ निगलने की सलाह दी जाती है।
- बच्चों में इस दवा की खुराक सुरक्षात्मक रुप से बाल रोग चिकित्सक की आज्ञा के बाद ही दी जानी चाहिए। ज्यादातर मामलों में यह बच्चों में वर्जित है।
- हर आयु के लोगों में अलग-अलग तौर-तरीकों के कारण इसकी खुराक का अध्ययन डॉक्टरों द्वारा करना उचित है।
- छूटी खुराक को अगली खुराक का समय होने से पहले लेना बिल्कुल सुरक्षित और जायज है। खुराक में स्वयं फेरबदल से बचना चाहिए।
- ओवरडोज़ से सामना होने पर खुराक रोककर अपने चिकित्सक की सहायता लेना आवश्यक है।
पढ़िये: एसकोरिल LS सिरप की जानकारी | Folinext Capsule in Hindi
एल्प्रैक्स के दुष्प्रभाव – Alprax Side Effects in Hindi
निम्न साइड इफ़ेक्ट्स Alprax के कारण हो सकते है। आमतौर पर साइड इफ़ेक्ट्स Alprax से शरीर की अलग प्रतिक्रिया व गलत खुराक से होते है और सबको एक जैसे साइड इफ़ेक्ट्स नहीं होते है। अत्यंत Alprax से दुष्प्रभाव में डॉक्टर की सहायता लें। इनके अलावा भी अन्य साइड इफ़ेक्ट्स Alprax से हो सकते है।
- तंद्रा
- पेट में जलन
- समन्वय की हानि
- वजन घटना
- दोहरी दृष्टि
- सरदर्द
- धुंधली दृष्टि
- पेटदर्द
- छाती में दर्द
- उन्निद्रता
- कम भूख
- अचानक पसीना आना
- अनियमित मासिक धर्म
- चक्कर
- पेशाब में कठिनाई
सावधानियां – Alprax Precautions in Hindi
निम्न सावधानियों के बारे में Alprax के सेवन से पहले जानना जरूरी है।
किसी अवस्था से प्रतिक्रिया
निम्न अवस्था व विकार में Alprax से दुष्प्रभाव की संभावना ज्यादा होती है। इसलिए जरूरत पर, डॉक्टर को अवस्था बताकर ही Alprax की खुराक लें।
- जब्ती विकार
- गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाएं
भोजन के साथ प्रतिक्रिया
Alprax के साथ अंगुर जूस का सेवन ना करें.
अन्य दवाई के साथ प्रतिक्रिया
निम्न दवाओं व घटको का सेवन Alprax के साथ ना करें । क्योंकि ये और Alprax साथ में प्रतिक्रिया जल्दी करते है।
- Metoclopramide
- Azole Antifungal
- Opioids
- Antihypertensive
- Cetirizine
पढ़िये: बीवॉन सिरप की जानकारी | Laxitas Syrup in Hindi
Alprax कैसे काम करती है?
Alprax यौगिक को अपना कार्य करने के लिए एक माध्यम की आवश्यकता होती है, जो सामान्य तौर पर टैबलेट रूप उपलब्ध करवाता है। Benzodiazepines गुणों से परिपूर्ण यह दवा मस्तिष्क में GABA न्यूरोट्रांसमीटर की गतिविधि बढ़ाती है, जो सूचीबद्ध लक्षणों के प्रति प्राकृतिक रसायन का प्रभाव बढ़ाती है और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को शिथिलता देती है।
कीमत व वेरिएंट – Alprax Price & Variant
निम्न वेरिएंट में Alprax मार्केट में उपलब्ध है, जिनकी कीमत निम्नलिखित है। अगर डॉक्टर Alprax सलाह करते है, तो इसी वेरिएंट का इस्तेमाल करें, अन्य वेरिएंट पर ना जाए।
वेरिएंट | मात्रा | कीमत |
Alprax 0.25mg Tablet | 15 Tablets | 24.05 Rs |
Alprax 1mg Tablet | 15 Tablets | 86.30 Rs |
Alprax Plus Tablet | 10 Tablets | 63.55 Rs |
Alprax SR 1mg Tablet | 10 Tablets | 78.50 Rs |
Alprax Forte Tablet | 10 Tablets | 82.40 Rs |
Alprax Z 0.25mg Tablet | 10 Tablets | 65.50 Rs |
Alprax MT 0.25mg Tablet | 15 Tablets | 17.50 Rs |
पढ़िये: नुहेंज़ टैबलेट की जानकारी | Chymoral Forte Tablet in Hindi
विकल्प – Alprax Substitute
निम्न Alprax के विकल्प है, जिनकी संरचना Alprax के समान ही है।
- Zoloid Tablet by Novartis India Ltd
- Anxit Tablet by Micro Labs Ltd
- Pacific Tablet by Mankind Pharma Ltd
- Zolent Tablet by Talent India
- Zamitol Tablet by Abbott Healthcare Pvt Ltd
- Alzolam Tablet by Sun Pharma
- Tranquil Tablet by Cipla Ltd
- Restyl Tablet by Cipla Ltd
- Tranax Tablet by Cipla Ltd
- Trika Tablet by Torrent PharmaLtd
Alprax FAQ in Hindi
1) क्या Alprax पागलपन को ठीक कर सकता हैं?
उत्तर: इस यौगिक से जुड़ी हर दवा मानसिक विकारों के साथ मानसिक असंतुलन (पागलपन) का भी इलाज करने में सहायक है, क्योंकि यह मस्तिष्क की स्थिरता को सुधार कर केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाता है। हालांकि यह कार्यविधि थोड़ी लंबी हो सकती है, पर कुछ मायनों में पूरी तरह कारगर है। लेकिन इसकी खुराक के लिए डॉक्टर की सलाह जरुरी है।
2) क्या Alprax सोचने की स्मरण शक्ति को प्रभावित कर सकता है?
उत्तर: तनाव तथा चिंता के कारण ध्यान एकाग्रता कम हो जाती है और मस्तिष्क की सोचने की क्षमता में गिरावट आती है। Alprax मस्तिष्क को शिथिलता प्रदान कर सोचने की क्षमता को वापस पहले जैसी बनाता है। हालांकि यह स्मरण शक्ति को बढ़ाने में पूरी तरह असमर्थ है।
3) क्या Alprax गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित है?
उत्तर: गर्भावस्था में हार्मोन संतुलन और सभी प्राकृतिक गतिविधियों को बनाएं रखने हेतु इस दवा के सेवन से पूरी तरह बचा जाना चाहिए, क्योंकि इस दवा के दुष्प्रभावों से मानसिक थकावट और कमजोरी पैदा हो सकती है जो डिलीवरी के समय महिलाओं में ज्यादा खतरनाक रूप ले सकती है। सभी मूल बातों को ध्यान में रखकर इस संबंध में डॉक्टर के टच में रहना सुरक्षित है।
4) क्या Alprax के सेवन के बाद गाड़ी या भारी उपकरण चलाना सुरक्षित है?
उत्तर: Alprax जैसे Benzodiazepines का उपयोग करने के बाद कई स्थितियों में उनींदापन, चक्कर, उल्टी, कमजोरी आदि सभी लक्षणों से सामना करना पड़ सकता है। इसलिए गाड़ी और भारी उपकरण चलाने हेतु खुराक के बाद कुछ समय का अंतराल देना आवश्यक और सुरक्षित है।
5) क्या Alprax पाचन तंत्र पर कोई प्रभाव डालता है?
उत्तर: मानसिक थकावट को दूर करने के लिए इस दवा के साथ पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी जाती है। पौष्टिक भोजन में पचने की क्षमता कमाल की होती है, जो पाचन तंत्र को सुधारने की मूल कड़ी है। हालांकि Alprax पाचन तंत्र को बिल्कुल प्रभावित नहीं करता है।
6) क्या Alprax स्तनपान कराने वाली महिलाओं में सुरक्षित है?
उत्तर: ऐसी नर्सिंग महिलाएं, जो शिशु का आधार है, उनमें इस यौगिक का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। क्योंकि इसके उपयोग से यह दवा दुग्ध में मिलकर शिशु में ट्रांसफर हो सकती है। खुराक को मूल आधार मान कर इस विषय में अपने निजी डॉक्टर से व्यक्तिगत सलाह की आवश्यकता है।
मासिक धर्म चक्र को प्रभावित करती है?">7) क्या Alprax मासिक धर्म चक्र को प्रभावित करती है?
उत्तर: ज्यादातर मामलों में यह मासिक धर्म चक्र को बिना प्रभावित किये अपना कार्य करती है। अभी तक मासिक धर्म पर इसके दुष्प्रभावों के कोई ठोस सबूत सामने नहीं आये है। सुरक्षात्मक रवैया अपनाकर इस विषय में हमेशा अपने निजी मासिक धर्म चक्र से जुड़े चिकित्सक के सम्पर्क में रहना आवश्यक है।
8) क्या Alprax भारत में लीगल है?
उत्तर: हाँ, इस यौगिक से जुड़े हर प्रोडक्ट भारत में पूर्णतया लीगल है।
9) क्या Alprax एल्कोहोल के साथ सुरक्षित हैं?
उत्तर: यह एल्कोहोल के साथ मस्तिष्क को आराम देने की बजाय विचलित कर सकता है और चक्कर, उल्टी, भ्रम, उनींदापन जैसे लक्षणों से अवगत करवा सकता है। इसलिए इन दोनों का सेवन साथ में करने से बचना चाहिए।
10) क्या Alprax का सेवन लम्बे समय तक किया जा सकता हैं?
उत्तर: लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करने से शरीर को इसकी आदत लग सकती है, क्योंकि यह CNS को इसका आदी बना सकती हैं और इसकी लत लग सकती है। अधिकांश स्थितियों में इसका सेवन छोटी अवधि (2 से 4 सप्ताह) तक उचित माना जाता है। लगातार और लंबे समय तक Alprax के इस्तेमाल की अनुमति नहीं जाती है।
11) Alprax का सेवन खाली पेट करना सुरक्षित है?
उत्तर: ऐसे प्रभावी घटक का सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए। हालांकि इससे कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन चिकित्सा निर्देशों का पालन कर, इसका सेवन भोजन के बाद करना ही ज्यादा सुरक्षित और उचित होता है।
12) क्या Alprax को खरीदने के लिए डॉक्टरी पर्चे की आवश्यकता है?
उत्तर: इससे जुड़े हर उत्पाद को खरीदने के लिए डॉक्टर द्वारा लिखे कॉर्स की पर्ची होना आवश्यक है, क्योंकि यह Schedule-H के तहत उपलब्ध है जो डॉक्टर द्वारा अनुशंसित की जाती है।
पढ़िये: पैन डी कैप्सूल की जानकारी | Rifagut 400 Tablet in Hindi